तेल कंपनियों से निरंतर जिले में हो रही है पेट्रोल डीजल की आपूर्ति
नीमच / कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बताया किनीमच जिले में सभी पेट्रोल डीजल   पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता है  । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पैट्रोलियम हिंदुस्तान पैट्रोलियम आदि तेल कंपनियों के अधिकारियों सेहुई चर्चा के अनुसार जिले में पेट्रोल डीजल की निरंतर आपूर्ति हो रही है। 
पेट्रोल डीजल पंपों पर पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। 
कलेक्टर ने बताया कि भविष्य में भी जिले में पेट्रोल डीजल की पर्याप्त आपूर्ति निरंतर सुनिश्चित की जा रही है। आम उपभोक्ताओं  से अपील की गई हैकि वे पेट्रोल डीजल की कमी से संबंधी अफ़वाहो पर ध्यान ना दे। 
जिले में पेट्रोल डीजल की किसी भी पेट्रोल पंप पर कोई कमी नहीं है तेल कंपनियों द्वारा निरंतर आपूर्ति की जा रही है तथा भविष्य में भी पेट्रोल डीजल की नियमित रूप से आपूर्ति होगी।