मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’

मंदसौर 23 मार्च 26/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी बी.एल. बिश्नोई द्वारा बताया गया कि जिले की कुल 1 हजार 735 आंगनवाड़ी केन्द्रों मे पंजीकृत 5-6 वर्ष के समस्त बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा प्राप्त कर स्कूल मे प्रवेश की पात्रता वाले बच्चों को 24 मार्च 2026 को बाल चौपाल के अवसर पर ग्रेजुएशन सेरेमनी  का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम मे स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, प्राथमिक शाला के शिक्षकों एवं अभिभावकों को आमंत्रित कर विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा।

कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत 5-6 वर्ष के समस्‍त बच्चो को प्राथमिक शाला मे सहज रूप से स्थानांतरित करने और आंगनवाड़ी केन्द्रों मे प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (ईसीसीई) के सुदृढीकरण करना है।