​मन्दसौर जिले की सीतामऊ थाना पुलिस ने  अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कारवाई की है । जानकारी के अनुसार 18 मार्च को मुखबिर की सूचना पर उनि ओ.पी. राठौर एवं पुलिस बल ने ग्राम मानपुरा स्थित विश्वकर्मा कृषि यंत्र दुकान के सामने घेराबंदी कर एक बिना नंबर की बोलेरो पिकअप को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 37 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 7 क्विंटल 22 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10,83,000 रुपये है। मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल (25) पिता लक्ष्मीनारायण कुमावत निवासी हतुनिया और राहुल (32) पिता दीनदयाल पाटीदार निवासी झावल को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।