मोदी सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फैल-अनिल शर्मा

मल्हारगढ़/बूढ़ा -- घनश्याम पाटीदारम/ ध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मनोज राजानी,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर के निर्देशानुसार सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संजीत द्वारा बूढ़ा बस स्टैंड पर नारेबाजी के साथ प्रभावी प्रदर्शन कर गेस सिलेंडर पर माला चढ़ाकर  हाथों में तख्तियां लेकर दो मिनीट का मोन रखकर मृत गेस सिलेंडरों को श्रद्धांजलि  अर्पित की।
इस मौके पर संजीत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि गैस सिलेंडर की भारी किल्लत ओर बढ़ती कीमतें कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से आमजन,मजदूर होटल रेस्टोरेंट व्यवसाई भारी परेशान झेल रहे है।
मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेसनेता अनिल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल होकर जनता जनार्दन की मुश्किलें बढाने का ही काम कर रही है कोरोना कॉल लॉक डाउन में ओर नोटबन्दी के समय भी लाइन में लगे कई लोगो की मोते होगई थी और अभी भी गेस सिलेंडर को लेकर अफरातफरी मची हुई है।मोदी सरकार कुम्भकर्णीय नींद सोई हुई है।
संजीत ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शीतल सिंह बोराना ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है आज किसान,गरीब,मजदूर सर्वहारा लोग मोदी सरकार की गलत नीतियों का खामिजा भुगत रहा है।
जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाबुखा मेवाती ने कहा कि शहरी क्षेत्र में गैस सिलेंडर 25 दिन में एवं ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन में बुकिंग के भेदभाव को समाप्त कर नियम एक जैसा किया जाय।
इस मौके पर सज्जन सिंह सोनगरा,मोहनलाल राठौर,वरिष्ठ कांग्रेसनेता उदयसिंह बोराना,सत्यनारायण धनगर, शादिक पठान,मदनलाल वर्मा,विजेश राठौर इंडियन,गणेश देवड़ा,अशोक राठौर,सतीश पाटीदार, रईस मंसूरी,जसवंत सरोत,बापूसिंह,आसिफ अली सैय्यद,सेजाद अली सय्यद,अनिल मुलासिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
कार्यक्रम पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेता मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह जी वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा जी वर्मा को भी दो मिनीट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।